देवरिया, नवम्बर 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के पिपरपाती पुल के समीप आनलाइन गेम खेलने से मना करने पर युवक पर किए गए चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।पड़ोसी प्रांत बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी गांव निवासी नीरज पुत्र मनोज व उसकी मां सावित्री देवी पिपरपाती पुल के समीप किराये के कमरे में रहते हैं। दो दिन पहले आनलाइन गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया और कुछ लोगों ने नीरज के साथ मारपीट करने के साथ ही चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सावित्री देवी की तहरीर पर इंदल मलेंहा, साजन निवासीगण भीखमपुर रोड के विरुद्ध क...