Deoria News: चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार
देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने हरैया-मझौलीराज मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। एसएसआई राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गुरुवार की रात हरैया-मझौलीराज मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से आगे बढ़ने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी अमन यादव पुत्र बलिस्टर यादव के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार युवक से अवैध चाकू बरामद कर विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.