Deoria News: चयन वेतनमान में शिक्षकों को मिलेगी वेतन वृद्धि
देवरिया, सितम्बर 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत करीब 220 शिक्षकों को राहत भरी खबर है। एक ही पद पर 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को अब चयन वेतनमान का लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के लगातार प्रयासों के बाद जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों की ओर से पात्र शिक्षकों की ऑनलाइन आख्या एवं संस्तुति कर प्रकरण अग्रसारित कर दिया गया है। शनिवार देर शाम बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजीवन मौर्य ने चयन वेतनमान स्वीकृति संबंधी आदेश जारी कर दिया। एक सितंबर 2016 को नियुक्त शिक्षकों ने सितंबर 2026 में एक ही पद पर अपनी 10 वर्ष की सेवा पूरी की है।बेसिक शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, बिना पदोन्नति के एक ही पद पर लगातार 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले शिक्षक चयन वेतनमान के पात्र हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.