देवरिया, सितम्बर 4 -- Deoria News: महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव निवासी अवधेश चौहान पुत्र विश्वनाथ ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि जुलाई माह में पुरानी रंजिश को लेकर पास के एक वार्ड के कुछ लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में मौजूद परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान एक युवती के कपड़े फाड़ने तथा घर में रखे बर्तन और चारपाई तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उपनगर के सलाहाबाद वार्ड निवासी सुखरानी देवी पत्नी स्व. जगदीश, सूरज चौह...