Deoria News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, चार पर केस
देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हेतिमपुर के गोसाई टोला में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर के गोसाई टोला निवासी आशा देवी पत्नी सुरेंद्र गिरी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दो सितंबर की शाम वह अपने घर के सामने कूड़ा फेंक रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग कूड़ा फेंकने से मना करने लगे। इसे लेकर वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए और लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही राजकुमार गोंड, शकुंतला देवी, मनीषा और मोनी के खिलाफ मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.