Deoria News: घर में घुसकर पीटा, 12 के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस
देवरिया, अक्टूबर 25 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कैथवलिया में एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने तलवार, राड से हमला बोल कर लहूलुहान कर दिया। घायलों का उपचार कराया गया। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।कैथवलिया गांव निवासी राजेश राव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा रोहन राव 20 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे तरकुलवा से घर लौट रहा था। गांव के दुर्गा पंडाल के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी।आरोप है कि 22 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे वही लोग लाठी-डंडे, तलवार और रॉड लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए। विरोध करने पर आरोपियों ने रोहन को पीटना श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.