Deoria News: घटतौली में सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित, छह माह से ग्रामीण कर रहे थे शिकायत
देवरिया, अक्टूबर 8 -- Deoria News: बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम विकासखंड पथरदेवा के ग्राम पंचायत बसडिला जड्डूधुरी में सस्ते गल्ले की दुकान पर घटतौली की शिकायत की मंगलवार को जांच की गई। इसमें ग्रामीणों के बयान और स्थलीय निरीक्षण में राशन वितरण में अनियमितता की पुष्टि होने पर कोटे की दुकान को सस्पेंड कर दिया गया।ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा लगातार राशन वितरण में घटतौली की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत करीब छह माह से लगातार अधिकारियों से की थी। मंगलवार को एआरओ सुमित कुमार यादव जांच की और ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। घटतौली की शिकायत सही मिलने पर सस्ते गल्ले की दुकान को निलंबित कर दिया गया। इंस्पेक्टर संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच कराई गई थी। मंगलवार को एआरओ की टीम ने दोबारा जांच की, जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.