Deoria News: ग्राहक सेवा केंद्र के 23.09 लाख रुपये के गबन में प्रबंधक समेत छह पर केस
देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के 23 लाख 9 हजार रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, उनकी पत्नी और अन्य लोग शामिल हैं। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने आरोप लगाया है कि ग्राहकों की जमा रकम को साजिश के तहत अलग-अलग बैंक खातों में भेजकर हड़प लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लार थाना क्षेत्र के बरईटोला रावतपार पांडेय गांव निवासी गणेश चौरसिया पुत्र स्व. रामबहादुर चौरसिया सोहनाग रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सलेमपुर शाखा से संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र वर्ष 2012 से संचालित करते थे। उनके मुताबिक अगस्त 2020 में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.