देवरिया, नवम्बर 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। विकास खंड सदर के सभागार में शनिवार को ग्राम सभा सोशल ऑडिट की बैठक का ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर बहिष्कार कर दिया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देश में ग्राम रोजगार सेवकों सहित ग्राम पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों को इसमें अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश था।सदर विकास खण्ड कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार ग्राम सभा सोशल ऑडिट के दौरान पाई गई कमियों एवं आपत्तियों के निराकरण को शनिवार को दोपहर 12 बजे विकास खंड सभागार में बैठक थी। इसमें संबंधित कर्मचारियों को सोशल ऑडिट में सामने आई कमियों के निस्तारण को प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में मानदेय और ईपीएफ की मांग पर रोजगार सेवकों ने का...