Deoria News: ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ
देवरिया, जुलाई 27 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बैतालपुर के ग्राम पंचायत रामपुर दूबे में शनिवार को पंचायती राज विभाग के सहयोग से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार यादव, पंचायत सहायक अभिषेक द्विवेदी तथा यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर अनिल चौरसिया, अंकित पासवान और प्रियांशु द्विवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता राघवेंद्र राम द्विवेदी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा का सशक्त माध्यम बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरिलाल यादव ने की। यह भी पढ़ें- Deoria News: अपने गांव की डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.