Deoria News: ग्राम पंचायतों में गबन में जिम्मेदारों को नोटिस, होगी कार्रवाई
देवरिया, नवम्बर 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। ग्राम पंचायतों में तीन करोड़ के गबन में जिला पंचायत राज अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं। ऑडिट में वर्ष 2021-22 में जिले की ग्राम पंचायतों में 3 करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितता मिली हैं। ऑडिट विभाग ने ब्याज सहित संबंधित ग्राम प्रधानों, सचिवों और प्रशासक से वसूली की संस्तुति की है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने ग्राम पंचायतों में हुई अनियमितता को 2 नवंबर के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर तीन करोड़ से अधिक धनराशि का गबन किया गया है। इसका खुलासा वित्तीय वर्ष 2021-22 की ऑडिट में हुआ है। ग्राम प्रधान, प्रशासक और सचिवों ने मिलकर धन का बंदरबाट किया है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 46 ग्राम पंचायतों में बिना काम कराए लाखों की धनराशि डक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.