Deoria News: ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन मना गोवर्धन पूजा, गूंजे मंगलगीत
देवरिया, नवम्बर 12 -- Deoria News: बघौचघाट, देवरिया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवतियों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने घरों के दरवाजे पर गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंगलगीतों से गांवों का वातावरण भक्तिमय हो उठा।श्रद्धालुओं ने पुष्प, अक्षत, दीपक, गन्ना, दूध, दही, चावल और मिठाइयों से गोवर्धन की पूजा की। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने परिक्रमा कर भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Deoria News: धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, माथा टेक सुख-समृद्धि की कामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.