Deoria News: गौरीबाजार की पूर्व चेयरमैन ऊषा जायसवाल का निधन
देवरिया, अगस्त 31 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार की पूर्व चेयरमैन ऊषा जायसवाल की सोमवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। गौरीबाजार कस्बा के वार्ड नं सात राम जानकी निवासी ऊषा जायसवाल (65) पत्नी रविन्द्रनाथ जायसवाल वर्ष 2000 में गौरीबाजार की चेयरमैन बनी थीं। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार सुबह छह बजे के करीब आवास पर उनका निधन हो गया। उनके निधन पर नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व चेयरमैन के निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सैनी, नीलेश जायसवाल व सभासदों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.