देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने रविवार को शहर के पिंजरापोल गौशाला एवं पिपरपाती स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने प्रबंधक विशाल अग्रवाल से गौशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने पिपरपाती स्थित कान्हा गौशाला में संरक्षित गोवंशों का निरीक्षण किया और केयर टेकर शुभम सिंह को गोवंशों को सभी सुविधाओं के साथ संचालित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गायों का पूजन कर गुड़, चना एवं केला खिलाया और छोटे बछिया-बछड़ों को गोद में लेकर दुलार किया। अध्यक्ष ने दोनों गौशालाओं की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए गो संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताई। गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास...