देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के टमठा गांव में चल रही तमंचा बनाने की अवैध फैक्ट्री का देवरिया पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक समेत दो को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में कट्टा बनाने के लिए रखे गए पाइप, तीन कट्टे, मशीनें व अन्य सामान बरामद किया गया है।

छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार एसपी अभिजीत आर शंकर ने रविवार को पुलिस लाइन में खुलासा किया कि रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर पुलिस टीम के साथ शनिवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि एक असलहा तस्कर मझना नाले की तरफ से आ रहा है। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम आदित्य चौधरी निवासी सोनवे डोलबजवा, थाना खो...