Deoria News: गोपालगंज व छपरा में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को देवरिया पुलिस जमी
देवरिया, नवम्बर 29 -- Deoria News: बरियारपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले एक किशोर की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अब चुनौती बनने लगी है। बिहार के गोपालगंज व छपरा में शनिवार को पुलिस जमी रही, हालांकि मोबाइल बंद होने के चलते पुलिस को उसका सटीक लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रहा है। उधर प्रेमिका की तलाश में देवरिया पुलिस की एक टीम मुंबई के लिए भी रवाना हुई है। माना जा रहा है कि प्रेमिका के बारे में उसकी एक रिश्तेदार से कुछ जानकारी मिल जाए। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी रामचंद्र प्रसाद का 17 वर्षीय बेटा केदार प्रसाद 13 नवंबर को अपने घर में सोया था। रात को 10 बजे फोन आने के बाद वह घर से निकला और फिर गायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.