देवरिया, नवम्बर 3 -- Deoria News: देवरिया। जनपद में गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र जारी किए जाने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी किया है। इसका भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा ने स्वागत किया है।महासभा के प्रदेश संयोजक मुंशी प्रसाद गोंड ने कहा कि शासनादेशों के अनुरूप गोंड जाति के पात्र व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण-पत्र जारी करने के संबंध में जारी निर्देश समाज के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे लंबे समय से प्रमाण-पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है। शासनादेश में देवरिया सहित कुल 17 जनपदों में गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में अधिसूचित किया गया है। डीएम कार्यालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि निर्धारित भू-राजस्व अभिलेखों...