देवरिया, जुलाई 11 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नगर पालिका के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के एजेंडे में शामिल नौ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन द्वारा गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के लिए भूमि मांगे जाने पर चर्चा हुई। जिस पर सभासदों ने पूरे शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद ही पालिका को पेट्रोलियम कार्पोरेशन भूमि देने को कहा।बैठक में सफाई अनुभाग द्वारा राजस्व वृद्धि हेतु ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत वाहनों व पालिका के पानी के टैंकरों पर शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर सभासदों ने कहा कि इससे नगर की जनता को अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसे यथावत रहने दिया जाय। इसके अलावा प्रकाश अनुभाग द...