Deoria News: गेट तोड़ने पहुंची नगर पंचायत की टीम, विरोध के बाद लौटी वापस
देवरिया, सितम्बर 27 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सोहनपार स्थित चर्चित गणेश नगर कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार और बाउंड्रीवाल को तोड़ने के लिए शनिवार को नगर पंचायत की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। हालांकि स्थानीय लोगों और कॉलोनी से जुड़े लोगों के विरोध तथा अभिलेखों की जांच-पड़ताल के बाद टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। मौके पर करीब चार घंटे तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।गणेश नगर के डीलर एवं सीए अजय बरनवाल ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा न्यायालय में जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल कर गाटा संख्या 311 और 313 का उल्लेख करते हुए गणेश नगर का नाम दर्शाकर गेट हटाने की मांग की गई है। उनका कहना है कि गणेश नगर का रकबा गाटा संख्या 374, सोहनपार में स्थित है, जबकि गाटा संख्या 311 और 313 लखना उर्फ डोमडीह क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.