देवरिया, जुलाई 13 -- Deoria News: भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर में बाढ़ से बचाव के लिए बनाई गई स्लो पिचिंग मानसून की पहली बरसात भी नहीं झेल पाई। पहली ही बारिश में पिचिंग बैठ गई है। जिसके चलते अब लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करने लगे हैं। साथ ही इसकी शिकायत डीएम समेत अन्य अधिकारियों से की है। भागलपुर कस्बा सरयू नदी के तट पर बसा है। हर वर्ष सरयू नदी में बाढ़ आती है और तांडव मचाती है। भागलपुर कस्बे को बचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से कार्य हा रहे हैं। बाढ़ खंड द्वारा पिचिंग का काम कराया जा रहा है। इस तटबंध की पहली बरसात में ही मिट्टी धंस गई, कई जगहों पर बिना जियो सीट डाले ही काम हो रहा है। जिसके चलते इसकी गुणवत्ता पर लगातार सवाल खड़ा हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि काम में मानक का ध्यान नहीं दिया जा रहा ह...