देवरिया, अगस्त 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में कसया रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में नव निर्मित भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। भवन का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की उपस्थिति में रो. ई. कुँवर विजय सिंह ने किया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ केवल आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा, संस्कृति एवं जनजागरण का महत्वपूर्ण केंद्र है। नवनिर्मित भवन से गायत्री परिवार की विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने कुंवर विजय सिंह के इस सराहनीय सहयोग एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन गायत्री मंत्र एवं...