देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गायघाट गांव के बथुआ नाला पर बने पुल का एप्रोच धंस गया है, जो घटना को दावत दे रहा है। वहीं एप्रोच धंसने और गड्ढा बन जाने से बड़े वाहनों का आवागमन दुरूह हो गया है।गायघाट स्थित बथुआ नाला पर आवागमन के लिए पुल निर्माण कराया गया है। इस रास्ते नकईल, सोनबह, रामपुर, डाला आदि स्थानों पर लोगों का आना-जाना होता है। मानसून के दस्तक देने के बाद कुछ दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण पुल के पूर्वी छोर का एप्रोच धंस गया है, जिससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्कूली बसों व बड़े वाहनों के आवागमन में दुश्वारियां पेश आ रही हैं, जबकि ई-रिक्शा वालों को वाहन पलटने का डर सता रहा है। एई क्षितिज जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पत...