देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार को नगर सहित पूरे क्षेत्र में कीर्तन भजन, गाजाबाजा और धूमधड़ाका के साथ मनाया गया। जगह जगह भगवान की भव्य झांकी और पाण्डाल सजाए गए। जिसमें मच्छर हट्टा वार्ड में नागेश्वर गुप्ता के घर पर सजाई गई झांकी आकर्षण का केन्द्र रहा।पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर स्थित राधाकृष्ण मन्दिर, रुद्रपुर कोतवाली परिसर, शिवाला में शशांक शेखर शुक्ल, पूर्वी तिवारी टोला में ई.हनुमान त्रिपाठी, इमामबाड़ा चौराहा, गोला वार्ड स्थित श्री रामजानकी मन्दिर, सतासी स्टेट के ठाकुर द्वारा मन्दिर आदि स्थानों पर भगवान की भव्य झांकी सजाई गई थी। जहां सायं विधान पूर्वक पूजन अर्चन के साथ कीर्तन भजन शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: आधी रात जन्मे कान्हा, गूंज उठा 'न...