Deoria News: गांधी के वेश में सजे बच्चों ने दिया सत्य-अहिंसा का संदेश
देवरिया, अक्टूबर 3 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सेंटजेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राएं गांधीजी की वेशभूषा में पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक रितेश चंद्रा एवं शैक्षणिक प्रशासिका शीना चंद्रा ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शो और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राकेश मिश्रा के नेतृत्व में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 157 दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.