Deoria News: गले में गमछे का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
देवरिया, अगस्त 30 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम मठदनउर में शनिवार को एक युवक ने गले में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मठदनउर निवासी उदयभान पटेल (35) पुत्र स्व. रामानंद पटेल गांव में एक कमरे में अपने भाइयों से अलग रहते थे।ग्रामीणों के मुताबिक उनकी पत्नी काफी पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी और उनकी कोई संतान भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव और अवसाद में रह रहे थे। शनिवार को उन्होंने अपने कमरे में बांस की बल्ली से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना भाटपाररानी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.