Deoria News: गर्भस्थ शिशु की मौत पर अस्पताल किया सील
देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पथरदेवा उपनगर के मछैला वार्ड नंबर-3 स्थित एक अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में प्रशासन सख्त है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। ओपीडी का रजिस्ट्रेशन है, लेकिन निरीक्षण में आपरेशन थिएटर मिला। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ भी नदारद मिले।
घटना का विवरण रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शामपुर गांव निवासी रीमा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न जांच और ऑपरेशन के नाम पर रुपये जमा कराए, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिलने से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.