देवरिया, नवम्बर 2 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता की अंतिम दिन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। इस दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे। वहीं अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश की इजाजत मिली। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि मैथ व जीएस के सवालों ने छकाया। उधर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दोनों पालियों में 71.14 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षापरीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और उपस्थिति रविवार को दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। दो सत्रों में होने वाली परीक्षा में पहले सत्र...