देवरिया, अगस्त 30 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। कतरारी के निकट स्थित यूपी पब्लिक स्कूल रामनाथ देवरिया में शनिवार को खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। खो-खो प्रतियोगिता में लड़कियां व रस्सा-कस्सी में लड़के अव्वल रहे।छात्रों की दौड़ प्रतियोगिता में अंशु, सूरज, आदित्य, अमन व आकाश प्रथम स्थान पर रहे। जबकि छात्राओं में आकृति सिंह, अनन्या सिंह, सिमरन व सना अव्वल रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में सूरज, अमन, सौम्य, आकाश व निखिल छात्राओं में पलक, अनामिका, स्नेहा, सना, अनन्या, सिमरन अव्वल रहीं। इस दौरान प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने विजेता छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Agra News: खेल दिवस पर 'स्पोर्ट्स फिएस्टा'...