Deoria News: खेत में भैंस जाने को लेकर मारपीट, पति-पत्नी घायल
देवरिया, अगस्त 24 -- Deoria News: सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सुरौली थाना क्षेत्र के तिवईं में रविवार की सुबह धान के खेत में भैंस चले जाने को लेकर पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में युवक व उसकी पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। घायल युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।तिवई गांव निवासी सुनील निषाद (40) पुत्र संतु निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह उसकी भैंस खूंटे से खुलाकर धान के खेत में चली गई। खेत में भैंस चले जाने को लेकर पट्टीदारी के लोग उससे कहासुनी करने लगे और गाली देते हुए उस पर टूट पड़े और लाठी-डंडे मारने पीटने लगे, जिससे उसका सिर फट गया। सुनील के शोर मचाने पर उसकी पत्नी गायत्री मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इस दौरान उसके हाथ में भी चोट आई। घटना की जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.