Deoria News: खेत में बकरी जाने पर मारपीट,चार पर केस
देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में बकरी चले जाने की बात को लेकर छः दिन पूर्व हुई मारपीट में पुलिस ने महिला समेत चार व्यक्तियों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव में खेत में बकरी चले जाने की बात को लेकर पिछले पांच अगस्त को दो पक्षों में गाली देते हुए लाठी डंडा से हुई मारपीट में छोटेलाल व बिजली को चोटें आईं थीं। छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के सुरेश ,बिलारी देवी, वंदना व मालती देवी पर मारपीट का केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Amroha News: खेत में बकरी के बच्चे लेने गई महिला से मारपीट, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.