Deoria News: खामपार थाने का नया भवन बनाने की कवायद शुरू
देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सरकार लगातार पुलिस विभाग के संसाधन बेहतर करने पर जोर दे रही है। अब 122 वर्ष पुराने जिले के खामपार थाने के लिए नया भवन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। एसपी की तरफ से थाना भवन बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।देवरिया जिला यूपी-बिहार बार्डर का जिला है, इसलिए यहां पर सभी अधिकारियों की नजर रहती है। शराब तस्कर, गो-तस्करी, गांजा तस्करी के साथ ही अपराध भी होते हैं। कुछ वर्षों में यहां चार नए थाने खोले गए हैं, जबकि पांच पुलिस चौकियों को स्थायी किया गया है। साथ ही थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है। संसाधन भी थानों में बढ़ाएं जा रहे हैं। यूपी बिहार बार्डर पर स्थित खामपार थाना आजादी के पहले 1904 में बना था। इस थाने के भवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.