Deoria News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 80 किलो लड्डू नष्ट कराया
देवरिया, अगस्त 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रक्षा बंधन त्यौहार पर आम जनता को सुरक्षित मिठाईयां व खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों पर छापामारी अभियान चलाया। जांच के दौरान अत्यधिक रंग के प्रयोग के कारण 80 किलोग्राम लड्डू टीम द्वारा नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि टीम द्वारा नगर क्षेत्र के चकिया मोहल्ले में सनी जायसवाल के मिठाई बनाने के कारखाने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ सफाई तथा निर्माण संबंधी कई अनियमितताएं पाई गईं। मौके पर लड्डू तथा मिल्क केक के नमूने भर कर जांच हेतु भेजे गए है, खाद्य कारोबार कर्ता को सुधार नोटिस जारी किया गया है तथा मौके से अस्वच्छकर परिस्थितियों में बन रहे तथा अत्यधिक रंग के प्रयोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.