Deoria News: खाद्य सुरक्षा टीम ने लिया आठ नमूना
देवरिया, अक्टूबर 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को ऑनलाइन खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दो प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों का नमूना लिया। ई-ब्लिंक स्टोर रामनाथ देवरिया के निरीक्षण में रखरखाव एवं साफ-सफाई संबंधी कमियां मिलने पर सुधार को नोटिस जारी किया गया।संदेह पर पांच खाद्य पदार्थों का नमूना जांच को लिया गया। साकेत नगर स्थित स्टोर में भी सुधार नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया। भलुअनी बाजार स्थित राजेंद्र किराना स्टोर से एक नमूना लिया गया। करौदी स्थित गौरी शंकर तथा बघौचघाट स्थित सलाउद्दीन की दुकान से बेसन एवं सरसों तेल का नमूने लेकर जांच को भेजा गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: ई कामर्स स्टोरों पर टीम को मिली खामियां, दिए गए न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.