देवरिया, नवम्बर 14 -- Deoria News: मझौलीराज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पति-पत्नी के ज्वाइंट बैंक खाते से जालसाजों ने धोखाधड़ी कर 1 लाख 36 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये गायब होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता के बेटे ने पुलिस अधीक्षक व कोतवाली पुलिस से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उपनगर के मझौलीराज उपनगर के वार्ड नंबर 10 निवासी समीदा पत्नी महफूज का पंजाब नेशनल बैंक की मझौलीराज शाखा में ज्वाइंट खाता है। समीदा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि गुरुवार शाम करीब चार बजे उनके खाते से दो बार में कुल एक लाख 36 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी होने पर वह अपने बेटे के साथ शुक्रवार को बैंक पहुंचीं और खाते की जानकारी ली। वहां उन्हें खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ित परिवार ने ...