Deoria News: खनुआ नदी से व्यक्ति का शव मिला, परिवार में मातम
देवरिया, अगस्त 27 -- Deoria News: बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पकहां स्थित खनुआ नदी से मंगलवार की शाम एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।लोग शाम को खनुआ नदी की तरफ गए थे, अचानक लोगों की नजर नदी में पड़े एक शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के रहने दवाले बालू बांसफोर (48) पुत्र मुखलाल बांसफोर के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पुत्र पप्पू बांसफोर पहुंचा। उसने बताया कि उसके पिता कुछ दिनों से गायब थे और मानसिक रूप से विक्षिप्त थे, उनका उपचार चल रहा था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.