Deoria News: क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराने को किया प्रदर्शन
देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल मुसैला मार्ग से कहाँव गहिला देहढी अण्डिला जाने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग पर गहिला गाँव में पूर्व निर्मित पुल का कुछ हिस्सा टूटकर धंस गया है। इसकी मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने आरोप लगाया कि क्षतिग्रस्त पुल के चलते पिछले दिनों हुई दुर्घटना में गहिला निवासी वीरेंद्र यादव की मौत हो गई थी। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, जूनियर अभियंता तथा कार्यदायी संस्था/ठेकेदार की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि वे इस मामले में दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। हादसे के शिकार वीरेंद्र यादव के परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की भी मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.