देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मटियरा गांव में भूमि के विवाद को लेकर हुए मारपीट व जालसाजी का मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी और कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।मटियरा गांव निवासी सन्तलाल गुप्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दो मई की सुबह वह अपने खेत में निर्माण के लिए साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान रामाश्रय, कमलेश पुत्र ढोंढा, धर्मेन्द्र पुत्र रामाश्रय, विकास पुत्र कमलेश, विमला देवी पत्नी रामाश्रय व प्रेमशीला देवी कमलेश ने लाठी-डंडे व हॉकी लेकर खेत में पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने उसे खेत से निकलने को कहा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया। पीड़ित ने थाने और एसपी से ...