देवरिया, नवम्बर 25 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बा के गणेश नगर में एक बाउंड्री और गेट को अवैध बताते हुए जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं, सीए अजय बरनवाल ने नगर पंचायत प्रशासन पर जबरन कार्रवाई करने और गलत जमीन पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। अजय बरनवाल ने बताया कि नगर पंचायत की ईओ निरुपमा अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर गणेश नगर पहुंचीं और उनकी जमीन में बनी करीब चार फीट की बाउंड्री तथा एक गेट को तोड़ दिया। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से कोर्ट के आदेश की प्रति मांगी, लेकिन उनके अनुसार अधिकारी जेसीबी छोड़कर टीम के साथ वहां से चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट में किसी व्यक्ति ने गाटा संख्या 311 और 313 क...