Deoria News: कोर्ट की सख्ती, सलेमपुर कोतवाल विनोद सिंह निलंबित
देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली में कई दिनों तक बैठाने के मामले में कोर्ट सख्त हो गया है। कोर्ट की सख्ती पर एसपी अभिजीत आर शंकर ने बुधवार की रात सलेमपुर के कोतवाल विनोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।खामपार थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती को किराये के कमरे में लेकर एक युवक सलेमपुर उपनगर में रहता था। पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया और बाद में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई। आरोप है कि आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पांच दिनों तक कोतवाली में बैठाए रखा और बाद में उसको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। यह मामला न्यायालय में चला गया और अब न्यायालय ने इस मामले में एसपी से सीसी फुटेज व अन्य कागजात तलब किए हैं। कोर्ट के सख्त होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.