देवरिया, अक्टूबर 7 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटे की दुकानों की जांच निरंतर की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नए राशन कार्ड के लंबित प्रार्थना पत्रों की शीघ्र जांच कर उनका निस्तारण किया जाए। वर्तमान में 6,509 आवेदन लंबित हैं।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा समीक्षा में पाया गया कि जिले में कुल यूनिट के सापेक्ष 94.58 प्रतिशत यूनिट की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। डीएम ने शेष ई-केवाईसी को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सितंबर माह में जारी किए गए लगभग 1,800 राशन कार्डों की ई-केवाईसी भी इस माह में ही पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीएसओ संजय पांड...