Deoria News: कोचिंग छात्र की बेरहमी से पिटाई, चार को लोगों ने पकड़ा
देवरिया, सितम्बर 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सीसी रोड में कान्वेंट स्कूल के समीप सोमवार को एक कोचिंग सेंटर के छात्र की कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। यह देख कोचिंग के छात्र व अन्य लोगों ने हमलावरों को दौड़ा लिया और चार को पकड़ लिया। इसके बाद जबरदस्त धुनाई कर कोतवाली पुलिस को सौंप दी। देर शाम तक कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला किशोर कान्वेंट स्कूल के बगल में एक कोचिंग में पढ़ता है। सोमवार को वह कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जा रहा था। अभी वह कान्वेंट स्कूल के समीप पहुंचा था कि कुछ युवक उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई करने लगे। यह देख कोचिंग के अन्य छात्र बड़ी संख्या में पहुंच गए और चार युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पिटाई करते हुए कोचिंग सेंटर लाए और फिर उनकी धुनाई की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.