देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और एक मरीज के मिलकर हाल जाना। साथ ही अन्य मरीजों से मिलकर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ट्रामा सेंटर स्थित इमरजेंसी की व्यवस्था को भी देखा।कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही रविवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वह सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के साथ नए भवन स्थित थर्ड फ्लोर पर पहुंचे, जहां भर्ती एक मरीज व उसके तीमारदारों से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही अन्य मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके बाद ट्रामा सेंटर स्थित इमरजेंसी और फर्स्ट फ्लोर पर स्थित पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड का जाया लिए और व्यवस्थाओं को देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...