Deoria News: कृषि मंत्री ने नदियों में छोड़ी 50 हजार मछलियां
देवरिया, अक्टूबर 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। छोटी गंडक समेत अन्य नदियों में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भारतीय मेजर कार्प प्रजाति के 50 हजार मत्स्य बीज को छोड़ा। पकहा घाट, बघौच घाट, सोनौला रामनगर एवं हेतिमपुर घाट पर मत्स्य बीज छोड़कर मत्स्य सम्पदा के संरक्षण एवं संवर्धन की पहल की गई।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि नदियों को स्वच्छ एवं संरक्षित बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। नदियों में मत्स्य बीज संचय से जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। इससे मछुआरों एवं अन्य लोगों को रोजगार, आजीविका के अवसर मिलेंगे। लोग नदियों से मछलियों का शिकार करते हैं, लेकिन मत्स्य सम्पदा को बनाए रखने को मत्स्य बीज संचय नहीं करते। इसके लिए प्रदेश सरकार रिवर रैचिंग कार्यक्रम संचालित कर नदियों में मछलियों की उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.