देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: महुआडीह। क्षेत्र के दुबौली गांव में गुरुवार देर रात कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।महुआडीह थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी सितार देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कूड़ा फेकने की बात को लेकर गांव के ही कुछ लोग अपशब्द बोलेने लगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही मेनका देवी, प्रियंका , नेहा , मुकेश प्रसाद के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...