देवरिया, नवम्बर 22 -- Deoria News: देवरिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 22 नवंबर को कुशहरी में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 217 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है। इनमें विकासखंड रामपुर कारखाना के 89, भटनी के 41, बरियारपुर के 16, नगर पंचायत रामपुर कारखाना के 02, नगर पंचायत भटनी के 04 तथा अन्य क्षेत्रों के 65 जोड़े शामिल हैं।उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाएंगे। वहीं, 21 हजार रुपये कन्या को गृहस्थी की सामग्री उपलब्ध कराने तथा 15 हजार रुपये विवाह समारोह के आयोजन, भोजन, टेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाएंगे। यह भी पढ़...