Deoria News: कुल्हाड़ी से प्रहार के बाद युवती की बिगड़ी हालत, मेडिकल कालेज में भर्ती
देवरिया, सितम्बर 10 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पंडित हरैया में सोमवार की देर शाम नाली विवाद में हुई मारपीट व कुल्हाड़ी के प्रहार से घायल युवक की हालत बिगड़ गई है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां वह जीवन व मौत के बीच जूझ रहा है। गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। इस मामले में घायल युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है।गांव के रहने वाले सर्वानन्द यादव ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया है कि सोमवार शाम नाली के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.