Deoria News: किसान मशीनरी स्टोर से लाखों का सामान चोरी
देवरिया, अक्टूबर 25 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बहरामपुर चौराहे स्थित किसान मशीनरी स्टोर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। दुकान मालिक मुहम्मद कयूम सिद्दीकी ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र के अनुसार, 18 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे तो दोनों ताले टूटे मिले। दुकान से डीजल पंपिंग सेट, जनरेटर, स्पेयर पार्ट्स, पाइप और अन्य मशीनरी उपकरण समेत रैक, काउंटर, पंखे व कुर्सियां गायब थीं। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना देने और थाने में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पंचायत भवन का ताला तोड़ हजारों का सामान चोरी
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.