Deoria News: किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दें बल
देवरिया, जुलाई 5 -- Deoria News: डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, भूमि संरक्षण, उद्यान एवं कृषि से जुड़े एलाइड विभागों के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विभाग सीधे किसानों की आजीविका एवं आय से जुड़े हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्यों को आपसी तालमेल एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करें तथा किसानों को संचालित सभी योजनाओं से अधिकाधिक जोड़ने का प्रयास करें।जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण विभाग को तालाबों के माध्यम से जल संरक्षण सुनिश्चित करने तथा आकांक्षात्मक विकास खंडों में इससे जुड़ी परियोजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने फार्मर आईडी एवं फैमिली आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.