Deoria News: कार की ठोकर से ट्रॉली से टकराए पूर्व प्रधान, मौत
देवरिया, अक्टूबर 16 -- Deoria News: महदहां (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया से बाइक से घर लौट रहे पूर्व प्रधान की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। चेरो गांव के समीप चकरा मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के पास एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर वह सड़क से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बरहज क्षेत्र के तेलिया शुक्ल गांव निवासी राजाराम यादव (53) पुत्र बीरबल यादव शुक्रवार सुबह किसी काम से देवरिया गए थे। शाम करीब पांच बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। चेरो गांव के समीप चकरा मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात कार ने उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.