देवरिया, नवम्बर 29 -- Deoria News: बरहज(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं अद्यतनीकरण के कार्य में लापरवाही बरतने पर बरहज विधानसभा क्षेत्र के पांच सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / उप जिलाधिकारी बरहज विकास वर्मा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को कर्रवाई के लिए पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बरहज विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए फॉर्म-6 के संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। लेकिन 17 नवंबर 2026 से 27 नवंबर तक की समीक्षा में पाया गया कि पांच सुपरवाइजरों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्र के बूथों पर बीएलओ से समन्वय कर फॉर्म-6 डिजिटाइजेशन का कार्य अत्यंत शिथिल ए...